चंडीगढ़ 6 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ सेक्टर-38 में एक स्टेट लेवल महिला हॉकी खिलाड़ी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह वारदात पुश्तैनी मकान के विवाद के कारण हुई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।मृतका की पहचान तानिया के रूप में हुई है, जो ग्रेजुएशन कर चुकी थी और राज्य स्तर की हॉकी खिलाड़ी थी। वह जल्द ही एक टूर्नामेंट खेलने जाने वाली थी। घटना के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने तानिया के पिता रवि की शिकायत पर उनकी बुआ के बेटे समेत परिवार के छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।तानिया के पिता रवि ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं और वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका परिवार सेक्टर-38 में रहता है। उसी मकान की पहली मंजिल पर उनकी बहन अपने बच्चों और अन्य परिजनों के साथ रहती है। मकान के कब्जे को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।रवि के अनुसार, उनकी बहन का बेटा कृष्णा अक्सर मकान को लेकर झगड़ा करता था। गुरुवार दोपहर को भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।उन्होंने बताया कि जब वह अपनी बहन के परिवार को समझाने के लिए पहली मंजिल पर गए और वापस नीचे लौट रहे थे, तभी उनकी बेटी तानिया ऊपर आ रही थी। इसी दौरान कृष्णा, रवि, गंगन, अनिकेत, नवीन और टीना ने मिलकर तानिया पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026