दैनिक खबरनामा 3 मई 2026 चंडीगढ़ और मोहाली में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश ने शहर में अफरा-तफरी मचा दी। सुबह के समय ही आसमान में काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही रात जैसा अंधेरा महसूस होने लगा। तेज हवाओं और बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।शहर के विभिन्न हिस्सों में पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद हो गए। प्रशासन और नगर निगम की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रास्तों को साफ करवाया और यातायात को बहाल किया। गनीमत रही कि रविवार होने के कारण सड़कों पर ट्रैफिक कम था, जिससे किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं मिली।मोहाली में एक मंदिर के गेट को तेज आंधी से नुकसान पहुंचा, जबकि चंडीगढ़ के स्ट्रैबैरी पब्लिक स्कूल के मुख्य द्वार पर भी पेड़ गिर गया। यदि स्कूल खुला होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा कुछ स्थानों पर खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है, जिनमें पेड़ गिरने से कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में भी ऐसे मौसम बदलाव की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :