दैनिक खबरनामा 3 मई 2026 पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। रविवार को पंजाब बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने की।मुलाकात के बाद जाखड़ ने राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर दर्ज मामलों को लेकर आरोप लगाया कि इन्हें विधायकों को डराने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “बीजेपी पर्चों से डरने वाली नहीं है, लेकिन यह संदेश दिया जा रहा है कि अगर कोई दल बदलता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज हो सकता है।”जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस पद के लिए फिट नहीं हैं और उन्हें हटाया जाना चाहिए। उन्होंने अरविंद केजरीवाल से अपील की कि वह हस्तक्षेप कर नया मुख्यमंत्री नियुक्त करें। संभावित नामों में हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा का भी जिक्र किया गया।
बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया कि एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनुचित व्यवहार किया। जाखड़ ने मांग की कि चीफ सेक्रेटरी से इस मामले में पूछताछ की जाए और अफसरों को सुरक्षा प्रदान की जाए।इसके अलावा, पार्टी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। बीजेपी का आरोप है कि उनके साथ जुड़े कुछ राज्यसभा सांसदों की सुरक्षा हटा ली गई, जबकि भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार विधायक रमन अरोड़ा की सुरक्षा बहाल कर दी गई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :