दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 02 जुलाई 2026. चंडीगढ़ पुलिस लाइन, सेक्टर-26 में बुधवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में पुलिस विभाग के 23 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति की विदाई दी गई। भावुक पलों और उत्साह से भरे इस कार्यक्रम में साथियों ने ढोल की थाप पर भांगड़ा कर अपने सहकर्मियों के साथ बिताए वर्षों को यादगार अंदाज में विदा किया।

समारोह में एसएसपी कंवरदीप कौर ने सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी के लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की तथा स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्ण भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सबसे प्रमुख रूप से विदाई डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर को दी गई, जिन्होंने चंडीगढ़ पुलिस में 36 वर्ष, 2 महीने और 26 दिन तक सेवाएं दीं। अपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और विभाग में उल्लेखनीय योगदान दिया। समारोह के दौरान सहयोगियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए और भावभीनी शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह में सारंगपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार, पुलिस स्टेशन-3 के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार तथा सेक्टर-17 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदेश कुमार ने भांगड़ा प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। साथियों के विशेष आग्रह पर डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर भी भांगड़े में शामिल हुए, जिससे समारोह यादगार बन गया।

इस अवसर पर डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर के अलावा इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, परमिंदर सिंह, नरेश कुमारी, पाली राम, बलविंदर सिंह, सब-इंस्पेक्टर रमेश कुमार, राम हरि शर्मा, रणजीत सिंह, पूर्ण चंद, एएसआई भूपेंद्र सिंह, रमेश कुमार, हेड कांस्टेबल दिलबाग सिंह, राजेंद्र सिंह, साहिब सिंह, प्यून शिमला देवी, वार्ड सर्वेंट रमेश सहित अन्य पुलिस कर्मियों को भी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति की विदाई देकर उनके योगदान को नमन किया गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :