दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में ‘जनगणना 2027’ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनगणना संचालन निदेशक डॉ. नवजोत खोसा (IAS) और डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि इस बार जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल तरीके से करवाई जाएगी।अधिकारियों के अनुसार, देश में जनगणना की शुरुआत 1872 में हुई थी और यह ‘जनगणना अधिनियम 1948’ व ‘जनगणना नियम 1990’ के तहत आयोजित होती है। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी, जबकि 2021 की जनगणना कोविड-19 के कारण स्थगित कर दी गई थी।जनगणना प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहला चरण ‘हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना’ का होगा, जो 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान घरों, इमारतों और परिवारों का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। साथ ही पानी, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं की जानकारी भी जुटाई जाएगी। दूसरा चरण जनसंख्या गणना का होगा, जिसे फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।इस बार डेटा संग्रह के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा। साथ ही लोगों को ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ का विकल्प भी दिया गया है, जिसके तहत वे 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक वेब पोर्टल पर खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। पोर्टल 16 भाषाओं में उपलब्ध होगा और इसमें 33 सवाल पूछे जाएंगे। जानकारी भरने के बाद एक यूनिक आईडी जारी होगी, जिसके आधार पर कर्मचारी घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।चंडीगढ़ प्रशासन ने इसके लिए 2045 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए हैं। पहले चरण के लिए 2250 गणनाकार और 375 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जिनमें अधिकतर स्कूल शिक्षक शामिल हैं।लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि सभी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी और नागरिकों से जनगणना में सहयोग की अपील की गई है, ताकि सटीक आंकड़े जुटाए जा सकें।
You May Also Like
डीआईजी भुल्लर पर केस चलाने को गृह मंत्रालय की मंजूरी, चंडीगढ़ सीबीआई कोर्ट में चलेगा ट्रायल
- Vishal
- February 18, 2026
चंडीगढ़ में NOC और मंज़ूरियों की भरमार खत्म करने की तैयारी
- Vishal
- February 6, 2026
32.60 लाख की फर्जी बैंक गारंटी जमा कर शराब ठेका लेने की कोशिश, 2 पर केस दर्ज
- Vishal
- February 12, 2026
गूगल ऑफिस पहुंचीं फराह खान, सुंदर पिचाई से मुलाकात का अनुभव किया साझा अब कंटेंट क्रिएटर के तौर पर कर रहीं नई शुरुआत
- Vishal
- February 23, 2026