राजस्थान 29 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) राजस्थान धौलपुर के डीएसटी टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेमसिंह चौधरी को उनके उत्कृष्ट पुलिस कार्य, अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका और 25 वर्षों की निष्कलंक एवं सराहनीय सेवा के लिए महानिरीक्षक पुलिस, भरतपुर रेंज कैलाश चन्द बिश्नोई द्वारा “सर्वोत्तम सेवा चिन्ह” प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह गरिमामय सम्मान समारोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय, धौलपुर में आयोजित किया गया, जहां प्रेमसिंह चौधरी की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की गई। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में अहम योगदान देते हुए पुलिस विभाग की छवि को सुदृढ़ किया है।इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने एएसआई प्रेमसिंह चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

Narendra Modi का महिलाओं को खुला पत्र 2029 से महिला आरक्षण लागू करने की अपील

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं…
Share to :

कानपुर में जेल में बंद भू-माफिया गजेंद्र नेगी पर एक और मुकदमा, फ्लैट-दुकानों के नाम पर 69.50 लाख की ठगी

कानपुर | 29 दिसंबर (जगदीश कुमार)कानपुर में महाराजगंज जेल में निरुद्ध कुख्यात…
Share to :

सतना में बस संचालकों पर गिरेगी गाज, RTO ने जारी किए कारण बताओ नोटिस

मध्य प्रदेश 29 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश के सतना शहर…
Share to :

U. T. Khader का सख्त रुख सवालों के अधूरे जवाब पर विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

दैनिक कहबरनामा 16 मार्च 2026 Karnataka Legislative Assembly में सोमवार को उस…
Share to :