दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 हरियाणा के झज्जर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब हसनपुर की रहने वाली जगपति नाम की एक महिला ने मंत्री श्याम सिंह राणा के काफिले को बीच रास्ते में रोक लिया। महिला अपनी 15 साल पुरानी जमीन विवाद की समस्या को लेकर बेहद नाराज़ थी और मंत्री की गाड़ी के सामने खड़े होकर बोली—“पहले मेरी बात सुनो, फिर जाने दूंगी।”महिला के अनुसार, उसने साल 2011 में झज्जर में 300 गज का प्लॉट 7.5 लाख रुपये में खरीदा था। आरोप है कि विक्रेता ने एग्रीमेंट में कम राशि दर्ज की और रजिस्ट्री नहीं करवाई गई, जिससे वह आज तक जमीन अपने नाम नहीं करा सकी। महिला का कहना है कि उसने कई बार तहसील और पुलिस में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।घटना के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला को हटाने की कोशिश की, लेकिन वह मंत्री से मिलने पर अड़ी रही। बाद में मंत्री ने उसे बुलाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि महिला का आरोप है कि मंत्री के जाने के बाद अधिकारी फिर से उसकी शिकायत को नजरअंदाज करने लगे।यह मामला एक बार फिर बिना रजिस्ट्री के जमीन खरीदने के खतरों को उजागर करता है, जहां थोड़ी बचत के चक्कर में लोग सालों तक कानूनी परेशानियों में फंस जाते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण में बड़ा हादसा: फरीदाबाद में क्रेन पलटी, एक मजदूर की मौत; कई के दबे होने की आशंका

दैनिक खबरनामा। फरीदाबाद, 4 जून 2026: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पनहेड़ा…
Share to :

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :