चंडीगढ़ 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ ट्राइसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली) में रसोई गैस की आपूर्ति बाधित होने से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। घरेलू सिलिंडर के लिए लोगों को सुबह छह बजे से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। कई जगह ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं हो पा रही, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है। कई एजेंसियों पर तीन से चार घंटे इंतजार के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल रहा और उन्हें बाद की तारीख की पर्ची देकर वापस भेजा जा रहा है।दूसरी ओर कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति लगभग ठप हो गई है, जिसके चलते कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। बाजार में 1906 रुपये का कॉमर्शियल सिलिंडर 3000 से 3500 रुपये तक बेचा जा रहा है।चंडीगढ़ की 36 गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। रामदरबार, सेक्टर-37 और मौलीजागरां की एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। कई जगह उपभोक्ता एजेंसी संचालकों से बहस करते भी नजर आए। मौलीजागरां निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सिलिंडर बुक कराने की कोशिश करते हुए 25 दिन हो चुके हैं, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही। उन्होंने केवाईसी भी करवा ली है, फिर भी सिलिंडर नहीं मिला।रामदरबार में गैस लेने आई राधा ने बताया कि घर में सिलिंडर खत्म हो चुका है और खाना पकाने में परेशानी हो रही है। वहीं कमलेश को एजेंसी की ओर से 28 मार्च की तारीख की पर्ची दी गई।पंचकूला में भी स्थिति अलग नहीं है। सेक्टर-16 की गैस एजेंसी पर लोग सुबह से ही बुकिंग और डिलीवरी का स्टेटस जानने पहुंच गए। एजेंसी कर्मचारियों के अनुसार सिलिंडर की गाड़ियां दो-दो दिन की देरी से पहुंच रही हैं, जिससे वितरण प्रभावित हो रहा है। कुछ मामलों में केवाईसी अपडेट न होने के कारण भी बुकिंग अटक रही है। एजेंसी प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि घरेलू गैस की सप्लाई धीमी है, जबकि कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति फिलहाल बंद है।मोहाली और खरड़ में भी गैस संकट के कारण एजेंसियों के बाहर भीड़ लगी रही। खरड़ की जैम गैस सर्विस और फेज-1 स्थित एजेंसियों पर उपभोक्ता बुकिंग और सिलिंडर की जानकारी लेने पहुंचे। कई लोगों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही।जीरकपुर में भी संभावित गैस संकट की आशंका से लोग घबराहट में बुकिंग कराने पहुंच गए। नगला रोड स्थित गैस एजेंसी के बाहर सुबह आठ बजे से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। एजेंसी प्रबंधक स्वर्णजीत सिंह के अनुसार सप्लाई बाधित होने की आशंका से अचानक बुकिंग बढ़ गई है, जिससे सभी स्लॉट जल्दी भर गए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में टकराव तेज आप ने ठुकराया कांग्रेस का समर्थन, भाजपा से साठगांठ का लगाया आरोप

चंडीगढ़ 7 जनवरी ( दैनिक खबरनामा)मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी…
Share to :

शास्त्री मार्केट बनेगा आधुनिक शॉपिंग हब 8 करोड़ रुपये की लागत से होगा कायाकल्प, स्मार्ट पार्किंग और CCTV से होगी लैस

चंडीगढ़ 20 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ के सबसे पुराने और व्यस्त बाजारों में…
Share to :

चंडीगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, तेज़ हवाओं से गिरे पेड़ मनीमाजरा में छत गिरने से तीन बच्चे घायल

चंडीगढ़ 23 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़।शुक्रवार तड़के से लगातार हो रही तेज़…
Share to :

केजरीवाल का बड़ा ऐलान अब इलाज के अभाव में नहीं जाएगी किसी की जान, पंजाब में शुरू हुई ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज योजना

पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आम आदमी…
Share to :