दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 चंडीगढ़ के विकास को नई दिशा देने के लिए मेयर सौरभ जोशी ने मुंबई के साथ एक महत्वपूर्ण एक्सचेंज प्रोग्राम का प्रस्ताव रखा है। इस पहल का उद्देश्य दोनों शहरों के बीच शहरी विकास से जुड़े अनुभव और तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान करना है। इसके तहत एलीवेटेड वॉकवे, स्टूडेंट सपोर्ट सिस्टम और नॉलेज शेयरिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।मेयर जोशी ने मुंबई नगर निगम (BMC) का दौरा कर वहां की मेयर रितु तावड़े, वरिष्ठ अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में शहर में एलीवेटेड वॉकवे और नेचर ट्रेल विकसित करने की योजना पर विचार किया गया। इन वॉकवे को पार्कों, ग्रीन बेल्ट और चुनिंदा शहरी क्षेत्रों में बनाया जा सकता है, जिससे लोगों को हरियाली के बीच सुरक्षित पैदल चलने का अनुभव मिलेगा और जमीन पर मौजूद पेड़-पौधों को नुकसान भी नहीं होगा। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और जलवायु अनुकूल विकास को बढ़ावा देगी।
इसके अलावा, मुंबई में रहने वाले चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के छात्रों के लिए स्टूडेंट हेल्पलाइन या फैसिलिटेशन डेस्क शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा गया है, ताकि उन्हें ट्रांसपोर्ट, सुरक्षा, आवास और पढ़ाई से जुड़ी जरूरी जानकारी व सहायता मिल सके।इस एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत तकनीकी विजिट, वर्कशॉप और विशेषज्ञों का आदान-प्रदान भी होगा, जिससे शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर, जल आपूर्ति, सीवरेज, कचरा प्रबंधन, पब्लिक हेल्थ और ई-गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में सहयोग मजबूत होगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :