दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ सेक्टर-9 में हुए चमनप्रीत उर्फ चिन्नी मर्डर केस की जांच में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। गैंगस्टर लक्की पटियाल के गुर्गों से पूछताछ में आरोपी साहिल उर्फ मुकुल ने बताया कि पंजाबी सिंगर बब्बू मान और मनकीरत औलख की हत्या की साजिश रची जा रही थी।मुकुल के अनुसार, गैंग के सदस्य प्रिंस ने उसे जम्मू-कश्मीर में संपर्क बनाकर हथियार मंगवाने को कहा था। योजना के तहत AK-47 जैसे हथियार पंजाब लाकर बड़ी वारदात को अंजाम देना था। जब मुकुल को पता चला कि इन हथियारों का इस्तेमाल दोनों गायकों को निशाना बनाने के लिए होना है, तो वह घबरा गया और उसने इस काम से इनकार कर दिया।पूछताछ में यह भी सामने आया कि प्रिंस ने जम्मू कनेक्शन मजबूत करने के लिए मुकुल को माता वैष्णो देवी मंदिर ले जाने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया।
मामले में रंगदारी नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। आरोपी किम्मी, संजीव और उनके साथी चंडीगढ़ के सेक्टर-7 और सेक्टर-26 के क्लबों व कजहेड़ी और बुडैल के होटलों से वसूली करते थे। वे खुद को लक्की पटियाल गैंग का करीबी बताकर फ्री एंट्री और सुविधाएं मांगते थे और मना करने पर धमकी देते थे।मुकुल ने यह भी बताया कि उसे फायरिंग के बाद शूटरों को शहर से बाहर छोड़ने को कहा गया था, लेकिन उसने मना कर दिया। पुलिस के अनुसार, यह चिन्नी मर्डर केस से जुड़ा है।इसके अलावा आरोपी ने हथियार सप्लाई नेटवर्क का भी खुलासा किया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ रेहड़ी-फड़ी विवाद आज सुप्रीम कोर्ट में 3 अफसर होंगे पेश, शहर की बिगड़ती व्यवस्था पर कोर्ट सख्त

दैनिक ख़बरनामा 12 मई 2026 चंडीगढ़ में रेहड़ी-फड़ी और अवैध वेंडरों के…
Share to :

हर जांच के लिए तैयार हूं, भाजपा प्रवक्ता सोच-समझकर बयान दें वरना होगी कानूनी कार्रवाई पार्षद तरुणा मेहता

चंडीगढ़ 6 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में कथित अवैध…
Share to :

कीटनाशकों से मिट्टी की सेहत खतरे में पंजाब यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सूक्ष्मजीवों में भारी गिरावट का खुलासा

दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 चंडीगढ़ खेती में अधिक पैदावार की होड़…
Share to :

एस.ए.एस. नगर जिला अदालतों का वार्षिक निरीक्षण, एडमिनिस्ट्रेटिव जज ने न्यायिक कार्य में ईमानदारी और दक्षता पर दिया जोर

दैनिक खबरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 3 अप्रैल 2026 पंजाब एवं हरियाणा…
Share to :