दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. अमेरिका में पंजाब एमएलए हॉस्टल के विरासती फर्नीचर की कथित नीलामी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने इस मामले का गंभीर संज्ञान लेते हुए चंडीगढ़ प्रशासन से संबंधित फर्नीचर की विस्तृत कस्टडी रिपोर्ट तलब की है।

इस संबंध में स्पीकर संधवां ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना था कि उक्त विरासती फर्नीचर की जिम्मेदारी और कस्टडी किस विभाग अथवा संस्था के पास थी तथा इसके रखरखाव और संरक्षण के लिए कौन जवाबदेह था।

स्पीकर ने कहा कि एमएलए हॉस्टल का यह फर्नीचर केवल सरकारी संपत्ति नहीं, बल्कि पंजाब और चंडीगढ़ की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि ऐसे विरासती फर्नीचर का रिकॉर्ड यूटी प्रशासन द्वारा संरक्षित रखा जाता है और यह पंजाब, हरियाणा सरकारों तथा चंडीगढ़ प्रशासन की विभिन्न संस्थाओं की निगरानी के दायरे में आता है।

कुलतार सिंह संधवां ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मामले की पूरी जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विरासत से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

स्पीकर ने कहा कि चंडीगढ़ की विशिष्ट वास्तुकला, ऐतिहासिक धरोहर और विरासती संपत्तियों का संरक्षण सभी संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं शहर की पहचान और ऐतिहासिक महत्व को नुकसान पहुंचाती हैं, इसलिए दोषियों की जवाबदेही तय करना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की गहन जांच के बाद सच्चाई सामने लाई जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :