दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 चंडीगढ़ में दो महीने पहले हुए प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी कुब्बाहेड़ी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। मामले के मास्टरमाइंड अमरीन राय की गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर लक्की पटियाल की एक ऑडियो सामने आई, जिसमें उसने पुलिस के आरोपों को गलत बताया। लक्की पटियाल ने कहा कि पुलिस ने दबाव में बयान दिलवाए हैं और अगर कोई पैसे देने की बात साबित कर दे तो वह रकम देने को तैयार है।
ऑडियो वायरल होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी। एसपी ने कहा कि लक्की पटियाल बौखलाहट में बयान दे रहा है क्योंकि हत्या की साजिश में उसका नाम सामने आ चुका है। पुलिस के अनुसार वह अपनी साख बचाने की कोशिश कर रहा है।
जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार अमरीन राय ने प्रॉपर्टी डीलर हर्षप्रीत के जरिए लक्की पटियाल से संपर्क किया था। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश पूरी होने के बाद हर्षप्रीत ने जान का खतरा बताया, जिसके बाद अमरीन ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल उसे दे दी। यही पिस्टल बाद में पुलिस ने बरामद की।सूत्रों के अनुसार, अमरीन राय पंजाब पुलिस के एक ADGP रैंक के अधिकारी की भाभी बताई जा रही है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और हत्या की साजिश के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में अकाली दल की कोर कमेटी बैठक जारी, मजीठिया की रिहाई के बाद पहली अहम मीटिंग

चंडीगढ़ 5 फरवरी 2026{ दैनिक खबरनामा } चंडीगढ़ शिरोमणि अकाली दल (SAD)…
Share to :

राष्ट्रीय ताज की ओर बढ़ीं चंडीगढ़ की ‘क्राउन ज्वेल’ ई.आर. ऐश्वर्या, मिस ग्रैंड इंडिया 2026 के लिए दिल्ली रवाना

दैनिक ख़बरनामा 4 मई 2026 चंडीगढ़ की ‘क्राउन ज्वेल’ और मिस ग्रैंड…
Share to :

डिजिटल होगी ‘जनगणना 2027’ चंडीगढ़ में 1 मई से पहला चरण, दो चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में ‘जनगणना 2027’ को लेकर तैयारियां…
Share to :

अमेरिका बैठी पत्नी पर पति की हत्या की साजिश का आरोप, डेढ़ घंटे की लाइव वीडियो कॉल बना केस का अहम पहलू

चंडीगढ़, 7 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ एनआरआई पत्नी से जुड़ा एक सनसनीखेज…
Share to :