पंजाब 1 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से मोहाली पुलिस द्वारा पूरे जिले में ‘ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन’ चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत जिले की सभी पुलिस सब-डिवीज़नों, भीड़भाड़ वाले बाज़ारों और संवेदनशील क्षेत्रों को कवर किया गया।अभियान के दौरान डीएसपी से लेकर एसएसपी स्तर के गज़ेटेड अधिकारियों और थाना प्रभारियों (एसएचओ) के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने रातभर सघन चेकिंग की। जिले के विभिन्न स्थानों पर 31 नाके लगाए गए, जबकि आम जनता में सुरक्षा की भावना मज़बूत करने और संदिग्ध तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए रातभर फ्लैग मार्च भी किया गया।एस.ए.एस. नगर के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस हरमनदीप सिंह हंस,आईपीएस ने बताया कि ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन’जिले में कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने की निरंतर रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों की जांच, रात्रि के समय पुलिस की मौजूदगी बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रण में रखना है।एसएसपी ने आगे बताया कि भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों को यह भरोसा दिलाया जा सके कि मोहाली पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ज़ीरकपुर में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, जांच के बावजूद काम जारी JAC ने दी आंदोलन की चेतावनी

पंजाब 5 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब राज्य के मोहाली जिले ज़ीरकपुर…
Share to :

LPG वितरण में बड़ा घोटाला बिना बुकिंग के सिलेंडर, देरी पर भड़के सांसद गुरजीत सिंह औजला

दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 अमृतसर से सांसद Gurjeet Singh Aujla ने…
Share to :

पठानकोट में सीएम विजिट पर सस्पेंस, पंडाल तैयार लेकिन आने की पुष्टि नहीं

दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 पठानकोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रस्तावित…
Share to :

पंजाब में गुर्जर राजनीति में हलचल, 22 मार्च को बच्चू सिंह बैंसला का दौरा; नए प्रधान की नियुक्ति के संकेत

पंजाब 20 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब में गुर्जर समाज को लेकर सियासी…
Share to :