दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 जालंधर में हुए धमाके के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ से पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार रात जालंधर में उच्च स्तरीय बैठक कर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, जांच की प्रगति और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। वरिष्ठ अधिकारी गुरप्रीत दियो भी जालंधर पहुंचीं और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।स्थिति पर नजर रखने के लिए राजपत्रित अधिकारियों को मैदान में उतारा गया है। अधिकारियों को रात के समय खुद गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।धमाके की जांच अब राष्ट्रीय स्तर की एजेंसियों तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही हैं। जांच एजेंसियां आतंकी मॉड्यूल, विदेशी कनेक्शन और संगठित साजिश की आशंका को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही हैं।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सात टीमें खंगाल रही हैं। एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है। जांच एजेंसियां मोबाइल लोकेशन, सोशल मीडिया लिंक और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच जारी है और जल्द बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :