दैनिक खबरनामा। नगरोटा सूरियां (कांगड़ा), 22 अक्टूबर: हिमाचल के कांगड़ा जिले में नगरोटा सूरियां और जवाली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। गज खड्ड पर बन रहा नया पुल तैयार होने के बाद दोनों कस्बों के बीच की दूरी में बड़ी कमी आएगी। इस पुल के निर्माण पर 86.34 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पुल बनने के बाद नगरोटा सूरियां से जवाली के बीच का सफर जो अभी करीब 25 किलोमीटर का है, वह घटकर महज 16 किलोमीटर रह जाएगा। इससे करीब 9 किलोमीटर का फासला कम होगा।

दूरी कम होने से लोगों के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी और क्षेत्र में व्यापार व आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

मंत्री चंद्र कुमार ने किया मौके का दौरा

कृषि और पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने वीरवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का दौरा किया और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण एजेंसी और विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम की रफ्तार बढ़ाई जाए और तय समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के साथ पुल का काम पूरा किया जाए, ताकि सरकार इसे जल्द लोगों को समर्पित कर सके।

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि गज खड्ड पर यह पुल नगरोटा सूरियां क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। बेहतर कनेक्टिविटी से नगरोटा सूरियां और जवाली के बीच आना-जाना आसान होगा। इससे न केवल पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीण व दूरदराज के इलाकों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पुल के बन जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :