दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 पंजाब के लुधियाना में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मॉडल टाउन स्थित गुरु नानक एजुकेशन ट्रस्ट (गुजरखान कैंपस) में हथियारबंद हमलावरों ने दिनदहाड़े घुसकर दहशत फैला दी। यह घटना 6 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे हुई, जब हमलावर सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर स्कूल पहुंचे।हमलावरों के पास पिस्टल और अन्य घातक हथियार थे। उन्होंने जबरन स्कूल परिसर में प्रवेश किया और आते ही डायरेक्टर रूम के बाहर लगा नोटिस फाड़ दिया। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और दफ्तर में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करते हुए उन्हें नष्ट कर दिया।जब स्कूल स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने धक्का-मुक्की की, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इस दौरान पूरे कैंपस में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।मामले की शिकायत के आधार पर पंजाब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सरनबीर सिंह सरना नामक आरोपी की पहचान कर उसे नामजद किया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।यह घटना स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :