दैनिक खबरनामा पंचकूला 14 अप्रैल 2026 हरियाणा के आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर पंचकूला स्थित BJP मुख्यालय (पंचकमल) में कोर कमेटी की अहम बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, प्रभारी सतीश पूनिया और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।बैठक में राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य डॉ. सुधा यादव, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, डॉ. कमल गुप्ता और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला जैसे प्रमुख नेताओं की भी मौजूदगी रही।बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर निगम चुनावों की रणनीति तैयार करना है। इसमें उम्मीदवारों के चयन, नेताओं और कार्यकर्ताओं की चुनावी जिम्मेदारियों का निर्धारण, स्टार प्रचारकों की सूची तैयार करना और घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है।इसके अलावा पार्टी ने पहले ही विभिन्न नगर निगमों और नगर पालिकाओं के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के लिए अलग-अलग प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि रेवाड़ी, उकलाना, सांपला और धारूहेड़ा नगर निकायों के लिए भी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद उम्मीदवारों की सूची, स्टार प्रचारकों के नाम और घोषणा पत्र को लेकर पार्टी बड़े फैसले ले सकती है, जिससे चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कालका के श्री काली माता मंदिर की खुदाई में मिले प्राचीन धार्मिक अवशेष, VHP ने जताई नाराजगी

हरियाणा 12 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका स्थित…
Share to :

24 मार्च को होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक, सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे अध्यक्षता

हरियाणा 9 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में Nayab Singh Saini…
Share to :

झज्जर में फाइनेंसर साहिल की हत्या ₹5 हजार रोज किराए की स्कॉर्पियो से पहुंचे हमलावर, पिता बोले गांव के युवकों ने रंजिश में की वारदात

दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 झज्जर के डीघल गांव में फाइनेंसर साहिल…
Share to :

हरियाणा में वाणिज्यिक गैस सिलिंडर सप्लाई बहाल 25 दिन का स्टॉक, रेस्टोरेंट-होटल को भी मिलेगी राहत

हरियाणा 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा केंद्र सरकार के निर्देशों…
Share to :