उत्तर प्रदेश 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) प्रदेश के
कौशाम्बी। देश के 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जहां पूरे देश में सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर शान से तिरंगा फहराया गया, वहीं कौशाम्बी जिले में मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना से जुड़े एक स्थल पर भारी लापरवाही सामने आई है। जिले के अमृत सरोवर परिसर में गणतंत्र दिवस के दिन न तो ध्वजारोहण किया गया और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नजर आया, जिससे सरकारी निर्देशों की खुली अवहेलना होती दिखी।बताया जा रहा है कि अमृत सरोवर को ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और जनभागीदारी का प्रतीक माना जाता है। सरकार द्वारा इस योजना पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन राष्ट्रीय पर्व जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर यहां तिरंगा न फहराया जाना प्रशासन की उदासीनता को उजागर करता है। गणतंत्र दिवस के दिन अमृत सरोवर का फ्लैग होस्टिंग स्थल पूरी तरह वीरान नजर आया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और रोष व्याप्त है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अमृत सरोवर योजना को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। उनका आरोप है कि योजना कागजों तक सीमित होकर रह गई है। राष्ट्रीय पर्व पर जब हर सार्वजनिक स्थल पर देशभक्ति का माहौल होना चाहिए था, उस दिन अमृत सरोवर पर सन्नाटा पसरा रहा और तिरंगा नदारद रहा।ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि जब शासन-प्रशासन द्वारा पहले से ही गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के स्पष्ट निर्देश जारी किए जाते हैं,तो फिर जिम्मेदार.अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी क्यों नहीं निभाई। उनका कहना है कि यदि इस तरह की लापरवाही जारी रही तो जनता का भरोसा सरकारी योजनाओं से उठता चला जाएगा।मामले को लेकर अब प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जरूरत इस बात की है कि उच्च अधिकारी इस पूरे प्रकरण की जांच कराएं और दोषी जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में राष्ट्रीय पर्वों की गरिमा के साथ कोई खिलवाड़ न हो और अमृत सरोवर जैसी योजनाएं केवल शोपीस बनकर न रह जाएं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गणतंत्र दिवस की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

मध्य प्रदेश 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश गुना 26 जनवरी 2026…
Share to :

बजट सत्र के 9वें दिन हंगामा, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष

नई दिल्ली 9 फ़रवरी 2026 (दैनिक खबरनामा )नई दिल्ली। संसद के बजट…
Share to :

हिंद-दी-चादर कार्यक्रम में अमित शाह का बयान पंजाब में धर्म परिवर्तन पर जताई चिंता, गुरुओं की परंपरा को बताया विश्व के लिए प्रेरणा

महाराष्ट्र 1 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) महाराष्ट्र में Amit Shah ने…
Share to :

उत्तर प्रदेश रामपुर में सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, विधायक आकाश सक्सैना व एसपी विद्या सागर मिश्र रहे उपस्थित

उत्तर प्रदेश 3 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद…
Share to :