पंजाब 22 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली के खरड़ क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की एक 23 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर Kharar City Police ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह लंबे समय से आरोपी के संपर्क में थी। आरोप है कि युवक उसे बहाने से एक अज्ञात स्थान पर ले गया, जहां उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दी।
पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

थाना मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस पर विधवा महिला से मारपीट के आरोप, महिला आयोग में शिकायत एक हफ्ते का अल्टीमेटम

पंजाब 20 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के गोबिंदगढ़ थाना मंडी गोबिंदगढ़…
Share to :

कैप्टन अमरिंदर और बेटे को ED समन के बाद बड़ा फेरबदल, जालंधर जोनल हेड का ट्रांसफर

पंजाब 14 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जालंधर। प्रवर्तन निदेशालय (ED)…
Share to :

मोहाली में फिर चला बुलडोज़र फेज़ 3B2, 5 और 7 में बुधवार को हटें अतिक्रमण

पंजाब 21 जनवरी( जगदीश कुमार) मोहाली में नगर निगम, जीएमएडीए और पुलिस…
Share to :

मोहाली पुलिस की बड़ी सफलता, बैंक लूट का भगोड़ा आरोपी संदीप उर्फ सनी गिरफ्तार

पंजाब 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली के अपराधियों…
Share to :