दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में 3 अप्रैल को कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक में हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों पर कार्रवाई को लेकर मंथन हुआ। फिलहाल पार्टी से निष्कासन का फैसला टाल दिया गया है, लेकिन सख्त संदेश देने के लिए कुछ विधायकों को सस्पेंड किया जा सकता है।बैठक में इस बात पर जोर रहा कि ऐसी कार्रवाई की जाए जिससे विधायकों को खुली छूट न मिले और वे पार्टी लाइन से बंधे रहें। सस्पेंशन की स्थिति में उन्हें सदन में पार्टी व्हिप मानना अनिवार्य होगा।कुमारी सैलजा गुट की विधायक शैली चौधरी और रेनू बाला ने आखिरी समय में व्यक्तिगत सुनवाई की मांग की, जिसे स्वीकार कर लिया गया। दोनों विधायकों ने कमेटी के सामने दावा किया कि उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को ही वोट दिया।मीटिंग में दोनों को 10-10 मिनट का समय दिया गया, जिसके बाद समिति ने करीब एक घंटे तक आंतरिक चर्चा की। अब अनुशासन समिति अपनी सिफारिश जल्द ही पार्टी नेतृत्व को भेजेगी, जिसके आधार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
You May Also Like
मानहानि केस में पेश नहीं हुए सुखबीर बादल, वकील ने कोर्ट से मांगी हाजिरी से छूट
- Vishal
- February 27, 2026
कलाग्राम में गूंजी हरियाणवी रागिनियों की गूंज, लोकधुनों पर झूमे संगीत प्रेमी
- Vishal
- March 14, 2026
चंडीगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक, दो चरणों में होगी प्रक्रिया
- Vishal
- February 19, 2026
चंडीगढ़ नारी निकेतन के बच्चों को नहीं मिलेगा EWS लाभ, 11 सीटों पर अन्य गरीब छात्रों को मिलेगा एडमिशन
- Vishal
- March 27, 2026