दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 बागवानी विभाग में किसानों की सब्सिडी हड़पने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच विभागीय कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने मिलकर करीब 40 लाख रुपये की सरकारी सब्सिडी में गड़बड़ी की।जानकारी के अनुसार, इस मामले में 14 माह पहले सीएम फ्लाइंग ने तत्कालीन जिला बागवानी अधिकारी समेत 9 कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। अब आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच के बाद सोमवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों में माली हैप्पी सिंह, माली नवनीत, सलाहकार शिवम, माली राजेश कुमार और लेखाकार गुरविंदर सिंह शामिल हैं। वहीं, तत्कालीन जिला बागवानी अधिकारी डॉ. विरेंद्र सिंह, जिला सलाहकार दिनेश कुमार, धर्मपाल और अंकुश के खिलाफ जांच अभी जारी है।
पुलिस जांच में अब तक करीब 40 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर घोटाले की रकम और बढ़ सकती है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, जहां उनसे पूछताछ कर गबन की राशि और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी।
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने वर्ष 2023 से मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया। फाइलों में हेराफेरी कर सरकारी अनुदान असली लाभार्थियों की बजाय अपने खातों में ट्रांसफर कर लिया जाता था। निजी व्यक्तियों और कुछ किसानों के साथ मिलीभगत कर पूरे खेल को अंजाम दिया गया।ईओडब्ल्यू के निरीक्षक परमवीर के मुताबिक, इस घोटाले का खुलासा जनवरी 2025 में मिली एक शिकायत के बाद हुआ था। फिलहाल पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है और बड़े अधिकारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग पर घमासान 4 विधायकों के नाम उजागर, शोकॉज नोटिस की तैयारी

हरियाणा 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव…
Share to :

हरियाणा में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, तापमान में उतार-चढ़ाव किसानों के लिए मौसम बना अनुकूल

हरियाणा 18 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हरियाणा हिसार। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव…
Share to :

हरियाणा बिल्लू की ‘सुंदरा मुर्रा भैंस का कमाल, एक दिन में 29.65 किलो दूध देकर जीती बुलेट

हरियाणा 13 जनवरी( दैनिक खबरनामा )हरियाणा के अंबाला जिले के साहा निवासी…
Share to :

रावी-व्यास विवाद में बड़ा मोड़ 18 अप्रैल को झज्जर में ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करेगी हाई-लेवल कमेटी

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 हरियाणा के जल अधिकारों से जुड़े लंबे…
Share to :