दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 पंजाब के मोहाली जिले की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में तैनात महिला सिक्योरिटी गार्ड ने अपने सीनियर असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर (ASO) पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लंबे समय से उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था और व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था।महिला के मुताबिक, यह सिलसिला साल 2022 से शुरू हुआ, जब आरोपी पहले सामान्य मैसेज भेजता था, लेकिन बाद में उसने ‘आई लव यू’ और अश्लील इशारों वाले संदेश भेजने शुरू कर दिए। पीड़िता ने कई बार उसे चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना।
पीड़िता ने बताया कि जब उसकी ड्यूटी बदली गई तो आरोपी वहां भी पहुंच गया और लगातार उसका पीछा करता रहा। अगस्त-सितंबर 2025 में उसने फिर से महिला पर दबाव बनाया और एकांत में मिलने की बात कही। 8 अक्टूबर 2025 को आरोपी ने व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजकर शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की।इससे परेशान होकर महिला ने चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर से शिकायत की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और नौकरी छोड़ दी। हालांकि, इसके बाद भी वह अनजान नंबरों से कॉल कर और रास्ते में पीछा कर महिला को परेशान कर रहा है।मामले की शिकायत मिलने पर खरड़ पुलिस ने रूपनगर निवासी आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 509 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :