दैनिक ख़बरनामा 15 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर,
मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने बुधवार को गांव बल्लो माजरा और फेज-6 स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूलों में नव-निर्मित कक्षाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में हो रहे तेज विकास कार्यों से विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं, जबकि जनता सरकार के काम से संतुष्ट है।गांव बल्लो माजरा के सरकारी स्कूल में 46 लाख रुपये की लागत से बने दो अतिरिक्त कमरों को विद्यार्थियों को समर्पित किया गया। वहीं, फेज-6 के स्कूल में 9.50 लाख रुपये की लागत से बने एक अन्य कक्षा कक्ष का उद्घाटन किया गया।पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में सर्वांगीण विकास को गति मिली है और सरकार अपने वादों पर खरी उतर रही है। उन्होंने दावा किया कि लोगों में सरकार के प्रति संतोष और विश्वास बढ़ा है।
उन्होंने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए प्रदेशभर में खेल मैदान और स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा मोहल्ला क्लीनिकों में लोगों को मुफ्त इलाज और जांच की सुविधाएं मिल रही हैं।कार्यक्रम में जिला योजना समिति की चेयरमैन प्रभजोत कौर, डीईओ दर्शन सिंह, मुख्य अध्यापक गुरप्रीतपाल सिंह और हरप्रीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

शाहकोट थाने का केस नंबर-90 विवादों में, CCTV फुटेज से पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 जालंधर के कस्बा शाहकोट थाना में 9…
Share to :

टैक्स चोरी पर सख्ती वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 25 नई बोलेरो गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, एनफोर्समेंट होगी और मजबूत

दैनिक ख़बरनामा 17 अप्रैल 2026 पंजाब के वित्त, आबकारी एवं कर मंत्री…
Share to :

मोहाली में अवैध रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स पर गमाडा का शिकंजा, डेवलपर्स के खिलाफ FIR के आदेश

मोहाली 9 जनवरी(जगदीश कुमार)मोहाली में बिना सरकारी मंजूरी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू…
Share to :

बठिंडा में रेड करने गई पुलिस टीम पर हमला ASI का सिर फूटा, सिपाही घायल

दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 बठिंडा पंजाब के बठिंडा जिले में नशा…
Share to :