दैनिक खबरनामा ब्यूरो जम्मू (कटड़ा), 30 मई :  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को अपने सहयोगियों के साथ पवित्र माता वैष्णो देवी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी के दरबार में देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने भवन परिसर में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवाई जा रही व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने भवन से भैरव घाटी पहुंचकर बाबा भैरवनाथ के दर्शन किए और अपनी धार्मिक यात्रा पूर्ण की। कटड़ा पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मध्य प्रदेश सरकार राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर और भोजशाला बाग्देवी मंदिर सहित अन्य आस्था स्थलों पर व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वह माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की कार्यप्रणाली का अध्ययन करने पहुंचे हैं। उन्होंने यहां की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक सुविधाओं की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माता वैष्णो देवी धाम में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाएं देश के अन्य धार्मिक स्थलों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने श्राइन बोर्ड की ओर से संचालित शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों की जानकारी भी प्राप्त की।
उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश सरकार विभिन्न राज्यों के प्रमुख तीर्थ स्थलों की व्यवस्थाओं का अध्ययन कर रही है, ताकि वहां की अच्छी व्यवस्थाओं को प्रदेश में लागू किया जा सके। यात्रा के दौरान श्राइन बोर्ड के पुजारियों ने मुख्यमंत्री को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…
Share to :