चंडीगढ़ 23 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के गांव मलोया में शहीद भगत सिंह यूथ क्लब द्वारा चौथे रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सामाजिक पहल में युवाओं और क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानवता की सेवा का परिचय देते हुए कुल 252 यूनिट रक्तदान किया।यह क्लब द्वारा आयोजित चौथा रक्तदान शिविर था, जो पूरी तरह सफल रहा और इलाके में समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बना। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से भाग लेकर जरूरतमंदों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सदस्यों—अमनदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, विक्रम सिंह, ताजवीर सिंह, रघु सैनी, भूपिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, सैंटी सैनी, रिंकू सैनी और प्रतीक सिंह—की अहम भूमिका रही।
अंत में क्लब की ओर से सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का दिल से आभार व्यक्त किया गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

झुग्गी तोड़ने पर रोक, हाईकोर्ट ने कहा आवास मौलिक अधिकार है

चंडीगढ़ 14 जनवरी(जगदीश कुमार) चंडीगढ़ आवास को संविधान के अनुच्छेद 21 के…
Share to :

शादी के लिए तीन दिन की गैरहाज़िरी पर सीआरपीएफ जवान की बर्खास्तगी रद्द, हाईकोर्ट ने कहा अनुशासन के नाम पर अन्याय नहीं

चंडीगढ़ 31 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस…
Share to :

ओलंपियन कुलदीप सिंह भोगल ‘दीपी’ सिखलेंस 2026 में आत्मकथा लॉन्च करने पहुंचे चंडीगढ़

चंडीगढ़, 23 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ Sikhlens: Sikh Arts & Film Festival…
Share to :

चंडीगढ़ में शराब ठेकों की दोबारा नीलामी 28 अप्रैल को, रिजर्व प्राइस में 17% कटौती

दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में एक्साइज विभाग चार शराब ठेकों…
Share to :