दैनिक ख़बरनामा

चंडीगढ़। मनीमाजरा में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चला रहा व्यक्ति वर्दीधारी पुलिसकर्मी था और वह नशे की हालत में था। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से मनीमाजरा अस्पताल पहुंचाया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब तीन युवक सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर युवकों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। लोगों का आरोप है कि कार चला रहा पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत पुलिसकर्मी का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी।घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मनीमाजरा थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह: युवक की हत्या कर शव के किए टुकड़े, यूट्यूब सर्च हिस्ट्री से खुली साजिश

दैनिक खबरनामा| फतेहपुर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड…
Share to :

चंडीगढ़ में आतंकी साजिश के तीनो आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हैंडलर्स के संपर्क में थे आरोपी, चंडीगढ़…
Share to :

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध आईईडी और हथियार मामले में तीन गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 23 अगस्त : चंडीगढ़ पुलिस ने संदिग्ध आईईडी और…
Share to :

गैंगस्टरों और नशा तस्करों पर पंजाब पुलिस का बड़ा प्रहार, एक दिन में 358 गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जून 2026. पंजाब को अपराध और नशे के जाल…
Share to :