पंजाब 14 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के जिला साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर पुलिस ने भगोड़े अपराधियों (पी.ओ.) के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। 1 जून 2025 से 13 फरवरी 2026 तक कुल 204 भगोड़ों को गिरफ्तार करने अथवा पी.ओ. सूची से बाहर करने में पुलिस कामयाब रही है।सीनियर कप्तान पुलिस हरमनदीप सिंह हांस ने बताया कि फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष पी.ओ. स्टाफ गठित किया गया है। यह अभियान कप्तान पुलिस (जांच) सौरव जिंदल, उप कप्तान पुलिस अजीतपाल सिंह (क्राइम अगेंस्ट वूमेन एंड चाइल्ड) तथा पूर्व उप कप्तान पुलिस नवीन पाल सिंह लहल (स्पेशल क्राइम) की निगरानी में चलाया गया।इस मुहिम के दौरान कई गंभीर मामलों के आरोपी काबू किए गए। इनमें बैंक डकैती के आरोपी संदीप सिंह उर्फ सन्नी, दोहरे हत्याकांड के आरोपी गौरव कुमार तथा महावीर सिंह उर्फ गब्बर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों के खिलाफ पंजाब सहित अन्य राज्यों में भी कई संगीन मामले दर्ज हैं।आंकड़ों के अनुसार 119 पी.ओ. गिरफ्तार किए गए, 63 की मृत्यु के कारण सूची से हटाया गया, 8 को सजा या बरी होने पर हटाया गया, 6 ने अदालत में आत्मसमर्पण किया तथा 8 के पी.ओ. आदेश रद्द किए गए।
एसएसपी ने कहा कि भगोड़े अपराधियों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और कानून से बचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सीएम मान और केजरीवाल की ट्रेडर्स कमीशन से अहम बैठक छोटे दुकानदार सरकार की प्राथमिकता, GST में राहत का दिया भरोसा

मोहाली 8 जनवरी( जगदीश कुमार)पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी…
Share to :

मोहाली गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया श्री गुरु हरि राय साहिब का प्रकाश पर्व

पंजाब 1 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली स्थित गुरुद्वारा सिंह…
Share to :

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैडेटों व ज्ञान ज्योति स्कूल के विद्यार्थियों के सहयोग से 3-5 लाइट्स पर विशेष ट्रैफिक जागरूकता अभियान

पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 27 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली…
Share to :

आम आदमी पार्टी (AAP) को गवर्नर कटारिया का जवाब“मैं संविधान के अनुसार चल रहा हूं

पंजाब 11 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद…
Share to :