पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 27 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली जिले में नशे और ट्रैफिक उल्लंघनों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत 3-5 लाइट्स पर विशेष ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हांस और पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) नवनीत सिंह माहल के दिशा-निर्देशों पर उप पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) करनैल सिंह की अगुवाई में आयोजित किया गया। इसमें चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैडेटों और ज्ञान ज्योति स्कूल के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहयोग दिया।अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को जागरूक किया गया कि नियमों की अनदेखी से आम जनता को जान-माल का नुकसान हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि यदि 18 वर्ष से कम आयु का कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया जाता है, तो उसके माता-पिता को 3 वर्ष तक की सजा और 25 हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा, नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति देने वाले व्यक्ति को भी समान सजा या जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।इस मौके पर वाहन चालकों को सरकार की “गुड समैरिटन सम्मान योजना” (फरिश्ते स्कीम) के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करता है, तो सरकार द्वारा उसे 2000 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाता है।अभियान के अंत में उप पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) करनैल सिंह ने ट्रैफिक नियमों की पालना करने वाले वाहन चालकों को गुलाब के फूल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही सभी चालकों से अपील की गई कि वे अपने परिवार के सदस्यों को भी ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, तेज रफ्तार से बचें और हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026
निकाय चुनावों के बाद मान सरकार का बड़ा कदम! पंजाब में ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की तैयारी, 65 हजार से अधिक कर्मचारी होंगे पक्के
- Editorial Team
- June 1, 2026