पंजाब 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शुक्रवार शाम मोहाली स्थित पार्क अस्पताल में एआई आधारित इंटीग्रेटेड “रोबो-सूट” का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक तकनीक उत्तर भारत में रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना (एमएमएसवाई) के तहत प्रदेश के लगभग 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में 2300 से अधिक इलाज पैकेज शामिल हैं, जिनके माध्यम से अब महंगे और उच्च स्तरीय उपचार भी आम जनता तक पहुंचाए जा रहे हैं।डॉ.बलबीर सिंह ने बताया कि अब तक करीब 900 सरकारी और निजी अस्पताल इस योजना से जुड़ चुके हैं। आधार कार्ड और वोटर कार्ड के माध्यम से नागरिकों का पंजीकरण तेजी से किया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।उन्होंने निजी अस्पतालों से अपील की कि वे राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि हर परिवार तक आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।इस मौके पर पार्क अस्पताल के डायरेक्टर (हड्डी रोग एवं रोबोटिक सर्जरी) डॉ. भानु प्रताप सलूजा ने बताया कि रोबो-सूट तकनीक से सर्जरी अधिक सुरक्षित, तेज और सटीक होती है। इस तकनीक के जरिए कम चीरे में ऑपरेशन संभव है, जिससे मरीज कुछ ही घंटों में चलने लगता है और 7 से 10 दिनों में पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में सफाई व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, नगर निगम खरीदेगा 10 ट्रैक्टर माउंटेड वाटर टैंकर

पंजाब 8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब मोहाली। शहर के नए…
Share to :

राजपुरा-मोहाली नई रेल लाइन को मंजूरी, अंबाला जंक्शन से मिलेगी राहत

पंजाब 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब और चंडीगढ़ के बीच…
Share to :

पीआईएस रिहायशी विंग्स के ट्रायल सफलतापूर्वक आयोजित, 660 खिलाड़ियों ने लिया भाग

पंजाब 28 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार ) पंजाब खेल विभाग के निदेशक…
Share to :

पंजाब में परमानेंट DGP के लिए पैनल की मांग सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद UPSC ने मांगा नामों का पैनल

पंजाब 25 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में परमानेंट डीजीपी की…
Share to :