दैनिक खबरनामा 24 अप्रैल 2026 अगर आप राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। अब बिना टिकट स्टेशन में प्रवेश करना आसान नहीं होगा। भारतीय रेलवे ने बिना टिकट यात्रा और अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू करनी शुरू कर दी है,जिसकी शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हो चुकी है।नई व्यवस्था के तहत अब स्टेशन में प्रवेश के लिए किसी भी श्रेणी का वैध टिकट होना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना टिकट यात्रियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर के अनुसार, यात्रियों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू किया जा रहा है।इस सिस्टम के तहत रिजर्व और अनरिजर्व यात्रियों के लिए अलग-अलग एंट्री गेट बनाए गए हैं, ताकि भीड़ को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सके। इसके अलावा, एग्जिट गेट पर टर्नस्टाइल गेट लगाए जा रहे हैं, जिससे एक दिशा में ही निकास संभव होगा। इसकी शुरुआत अजमेरी गेट साइड, गेट नंबर 9 से की गई है, जहां फिलहाल इसका ट्रायल चल रहा है।स्टेशन पर अब कमर्शियल और आरपीएफ स्टाफ को एंट्री गेट पर तैनात किया गया है, जो टिकट चेकिंग के साथ यात्रियों को लाइन में व्यवस्थित करेंगे। साथ ही, यात्रियों की सुविधा के लिए नए दिशा-निर्देश बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं।यह व्यवस्था फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि यह सफल रहता है, तो इसे देश के अन्य बड़े रेलवे स्टेशनों पर भी लागू किया जाएगा।इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्टेशन पर भीड़ को कम करना, यात्रियों को बेहतर सुविधा देना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है, ताकि बिना टिकट प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :

अप्रैल से लागू होगा नया आयकर कानून 2025, टैक्स फॉर्म होंगे ज्यादा सरल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली केंद्रीय वित्त…
Share to :