दैनिक खबरनामा। मोहाली, 15 जून : नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं के विरोध में पंजाब यूथ कांग्रेस ने सोमवार को मोहाली में बीजेपी सरकार के खिलाफ विशाल मशाल मार्च निकाला। गुरुद्वारा श्री अंब साहिब, फेज-8 से शुरू हुए इस मार्च का नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया।

प्रदर्शन में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रभारी डॉ. समरुती रंजन लेंका, यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सभा को संबोधित करते हुए अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा संबंधी घोटालों ने युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत और त्याग के बाद परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली मिलनी चाहिए।

मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि नीट पेपर लीक केवल एक परीक्षा में हुई अनियमितता नहीं, बल्कि देशभर के लाखों छात्रों के सपनों और भविष्य पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक और भर्ती घोटालों के कारण छात्रों का परीक्षा प्रणाली से विश्वास कमजोर हुआ है।

चिब ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी और न्याय मिलने तक संघर्ष करती रहेगी।

पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रभारी डॉ. समरुती रंजन लेंका ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है और मेहनती छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

मशाल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :

अप्रैल से लागू होगा नया आयकर कानून 2025, टैक्स फॉर्म होंगे ज्यादा सरल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली केंद्रीय वित्त…
Share to :