पंजाब 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर,जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो तथा मॉडल करियर सेंटर, एस.ए.एस. नगर द्वारा 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) को एक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप जिला प्रशासनिक परिसर, कमरा नंबर 461, तीसरी मंज़िल, सेक्टर-76, मोहाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगेगा।डी.बी.ई.ई. एस.ए.एस. नगर के डिप्टी डायरेक्टर श्री हरप्रीत सिंह मानशाहियां ने बताया कि पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से ऐसे प्लेसमेंट कैंप आयोजित कर रही है। इस कैंप में ITM स्किल्स एकेडमी (ICICI बैंक), केएनआरपीएल–कमाथ्स नेचुरल रिटेल्स प्रा.लि.सन ट्रस्ट कैपिटल, एटीएस,ग्लोबस वेयरहाउसिंग एंड ट्रेडिंग प्रा. लि. और टेलीपरफॉर्मेंस जैसी कंपनियां भाग लेंगी।उन्होंने बताया कि सेल्स एंड रिलेशनशिप मैनेजर,सुपरवाइजर (सिरहिंद,मोरिंडा, मंडी गोविंदगढ़),चैट सपोर्ट एग्जीक्यूटिव (ऑफिस से काम), डीईओ,कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर,कंज्यूमर सर्वे मैनेजर,सर्वे बॉय और सिटी मैनेजर जैसे पदों के लिए 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को वेतन उनके अनुभव और कंपनी के नियमों के अनुसार दिया जाएगा। कार्यस्थल मोहाली रहेगा।रोजगार के इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उम्मीदवार अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, उनकी फोटोकॉपी, रिज्यूमे के साथ फॉर्मल ड्रेस में समय पर पहुंचें। इस प्लेसमेंट कैंप के लिए कोई टी.ए./डी.ए. नहीं दिया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :