दैनिक खबरनमा 26 अप्रैल 2026 अंबाला सिटी। वार्ड-5 के मनमोहन नगर में मूलभूत सुविधाओं का गंभीर अभाव देखने को मिल रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों में विकास कार्यों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इलाके में गंदा नाला लंबे समय से साफ नहीं हुआ है, जिससे बदबू और गंदगी का माहौल बना रहता है। वहीं, सड़कों की हालत बेहद खराब है—कहीं सड़कें धंसी हुई हैं तो कई जगह अब तक सड़कें बनी ही नहीं हैं। स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हैं, जिससे रात के समय लोगों को अंधेरे में गुजरना पड़ता है।स्थानीय निवासी रजनी बाला के अनुसार, बारिश के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। पूरे इलाके में जलभराव हो जाता है और घर तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। संतोष ने बताया कि 10 मई को होने वाले निगम चुनाव को लेकर उम्मीदवार अब क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं, लेकिन पिछले पांच सालों में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ।सुदेश रानी ने बताया कि उनके घर के पास कई सड़कें अब भी कच्ची पड़ी हैं, जिन्हें इंटरलॉकिंग से पक्का किया जा सकता था, लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। वहीं, गौरव कुमार ने युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था को जरूरी बताते हुए कहा कि चुने गए पार्षद को इस मुद्दे पर भी गंभीरता से काम करना चाहिए।क्षेत्रवासियों का कहना है कि चुनाव के समय ही जनप्रतिनिधि नजर आते हैं, जबकि बाकी समय उनकी समस्याओं की अनदेखी की जाती है। लोगों ने चेतावनी दी है कि इस बार वे विकास के मुद्दे पर ही अपना वोट देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेक इन इंडिया’ के साथ ‘मेक इन हरियाणा’ पर जोर, MSME निदेशालय और ग्रीन इन्वेस्टमेंट फंड से उद्योगों को मिलेगा नया आधार

  दैनिक खबरनामा | 10 अगस्त | करनाल: हरियाणा सरकार ने प्रदेश…

भाजपा को अपने काम पर घमंड है तो बैलेट पेपर से कराए चुनाव राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) हरियाणा के हिसार मे कांग्रेस प्रदेश…

विकास कार्य अधूरे, फिर भी कर दी ई-नीलामी: सेवा अधिकार आयोग सख्त, एचएसवीपी पर मुआवजे का आदेश

दैनिक खबरनामा ब्यूरो फरीदाबाद 25 मई 2026 :  हरियाणा सेवा अधिकार आयोग…

एचपीएससी भर्ती: बीसी-ए/बीसी-बी प्रमाणपत्रों को राहत, हरियाणा कैबिनेट ने दी वैधता को मंजूरी

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 18 मई 2026 – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की…