चंडीगढ़ 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ स्थित पीजीआई कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के चुनाव में संजीव कुमार (हॉस्पिटल अटेंडेंट) को वर्ष 2026–28 के लिए निर्विरोध प्रधान चुन लिया गया है। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।प्रधान पद के लिए संजीव कुमार और रोहित कुमार ने अपने-अपने पैनल के साथ नामांकन दाखिल किया था। हालांकि शनिवार को हुई स्क्रूटनी के दौरान रोहित कुमार का पैनल अपूर्ण पाया गया। जानकारी के अनुसार उनके पैनल से कैशियर पद के उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया था, जबकि एक अन्य सदस्य के सहमति पत्र में पद का स्पष्ट उल्लेख नहीं था। इन खामियों के कारण चुनाव समिति ने रोहित कुमार का नामांकन रद्द कर दिया।प्रतिद्वंद्वी पैनल के खारिज होने के बाद संजीव कुमार और उनकी टीम को सर्वसम्मति से विजेता घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही यूनियन की नई कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई।नई कार्यकारिणी में सुंदर को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सतनाम सिंह को वाइस प्रेसिडेंट, बलविंदर सिंह को जनरल सेक्रेटरी, राम लाल शर्मा को ज्वाइंट सेक्रेटरी, हेमंत को लीगल सेक्रेटरी, शशिकांत को प्रोपेगेंडा सेक्रेटरी और प्रभात सिंह को कैशियर चुना गया है। नई टीम ने कर्मचारियों के हितों के लिए मिलकर काम करने का भरोसा जताया है।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026