हरियाणा 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के
पंचकूला। अपनी लंबित मांगों को लेकर हरियाणा के नवनियुक्त ट्रेनी पटवारियों ने सोमवार को सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। शुरुआत में प्रदर्शनकारी निदेशक भू-अभिलेख कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें निर्धारित धरना स्थल भेज दिया। वहां उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से धरना जारी रखा।प्रदर्शन कर रहे पटवारियों का कहना है कि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें मात्र 10 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जो बढ़ती महंगाई और दैनिक जरूरतों के मुकाबले बेहद कम है। उनका आरोप है कि इस राशि में गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। साथ ही, ट्रेनिंग अवधि में किसी प्रकार की मेडिकल सुविधा या मेडिक्लेम का लाभ नहीं मिलने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है।प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 7 जनवरी 2025 को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ट्रेनिंग अवधि को डेढ़ वर्ष से घटाकर एक वर्ष करने और इसे सेवा अवधि में शामिल करने की घोषणा की थी। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है, जिससे ट्रेनी पटवारियों में रोष है।पटवारियों ने निदेशक भू-अभिलेख से मुलाकात कर मांगों पर स्पष्ट निर्णय और समय-सीमा तय करने की मांग की। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे, जिससे राजस्व विभाग का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

महेंद्रगढ़ में खुलेंगे 15 खेलो इंडिया केंद्र, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण

हरियाणा 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के नारनौल। खेल प्रतिभाओं…
Share to :

बारिश से बंद रास्तों पर प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने दिए तुरंत समाधान के निर्देश

हरियाणा 5 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला में आयोजित समाधान…
Share to :

लक्ज़मबर्ग वर्क वीज़ा के नाम पर बड़ा इमिग्रेशन फ्रॉड, पति-पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा 1 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला में विदेश भेजने…
Share to :

यमुना जल समझौते को नई रफ्तार हथिनी कुंड से हासियावास पाइपलाइन पर हरियाणा की लिखित सहमति

हरियाणा 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा में तीन दशक से लंबित…
Share to :