हरियाणा 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के नारनौल। खेल प्रतिभाओं को निखारने और भविष्य के ओलंपिक विजेता तैयार करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने देशभर में 139 अतिरिक्त खेलो इंडिया केंद्रों को मंजूरी दी है। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ जिले में भी विभिन्न खेलों के लिए केंद्र स्थापित किए जाएंगे।जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 15 खेल विधाओं में खेलो इंडिया केंद्र खोलने की योजना बनाई गई है। इनमें ताइक्वांडो, वुशु, कराटे, जू-जित्सु, कुराश, रोइंग, कयाकिंग-कैनोइंग, सेलिंग, शूटिंग, साइकिलिंग, जिम्नास्टिक, सेपकटाक्रा, घुड़सवारी (इक्वेस्ट्रियन), स्क्वैश और गोल्फ शामिल हैं।उन्होंने बताया कि केंद्रों की स्थापना के लिए उन संस्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास पर्याप्त खेल मैदान, आधुनिक ट्रेनिंग सुविधाएं, खिलाड़ियों के लिए बोर्डिंग व्यवस्था और बेहतर प्रदर्शन का रिकॉर्ड मौजूद हो।सरकार की इस योजना का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के साथ-साथ पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों को रोजगार और कोचिंग के अवसर उपलब्ध कराना भी है। निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र पूर्व खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।इच्छुक संस्थान या पात्र एथलीट अपने आवेदन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवसों में कार्यालय से

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण में बड़ा हादसा: फरीदाबाद में क्रेन पलटी, एक मजदूर की मौत; कई के दबे होने की आशंका

दैनिक खबरनामा। फरीदाबाद, 4 जून 2026: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पनहेड़ा…
Share to :

चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, जन्मजात विकृतियों से जूझ रही बच्ची को मिला नया जीवन

दैनिक खबरनामा|ब्यूरो,फरीदाबाद, 11 जून 2026. हरियाणा के फरीदाबाद में चिकित्सकों की एक…
Share to :

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कार की छत चीरता हुआ अंदर घुसा लोहे का सरिया, बाल-बाल बची परिवार की जान

दैनिक खबरनामा ब्यूरो | गुरुग्राम, 30 मई :  हरियाणा के गुरुग्राम में…
Share to :