हरियाणा 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के
पंचकूला। अपनी लंबित मांगों को लेकर हरियाणा के नवनियुक्त ट्रेनी पटवारियों ने सोमवार को सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। शुरुआत में प्रदर्शनकारी निदेशक भू-अभिलेख कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें निर्धारित धरना स्थल भेज दिया। वहां उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से धरना जारी रखा।प्रदर्शन कर रहे पटवारियों का कहना है कि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें मात्र 10 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जो बढ़ती महंगाई और दैनिक जरूरतों के मुकाबले बेहद कम है। उनका आरोप है कि इस राशि में गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। साथ ही, ट्रेनिंग अवधि में किसी प्रकार की मेडिकल सुविधा या मेडिक्लेम का लाभ नहीं मिलने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है।प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 7 जनवरी 2025 को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ट्रेनिंग अवधि को डेढ़ वर्ष से घटाकर एक वर्ष करने और इसे सेवा अवधि में शामिल करने की घोषणा की थी। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है, जिससे ट्रेनी पटवारियों में रोष है।पटवारियों ने निदेशक भू-अभिलेख से मुलाकात कर मांगों पर स्पष्ट निर्णय और समय-सीमा तय करने की मांग की। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे, जिससे राजस्व विभाग का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंचकूला पुलिस के हत्थे चढ़ा हिमाचल का ड्रग तस्कर 505 ग्राम चरस बरामद, चंडीगढ़-जीरकपुर में करता था सप्लाई

दैनिक ख़बरनामा 10 मई 2026 पंचकूला नगर निगम चुनावों को शांतिपूर्ण और…

पंचकूला में सेक्टर-21 की ड्रेनेज समस्या एक सप्ताह में सुलझाने के निर्देश

हरियाणा 16 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला के उपायुक्त (डीसी) सतपाल…

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, गुरुग्राम में सीजन का सबसे निचला तापमान 0.6°C दर्ज

गुरुग्राम 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) गुरुग्राम उत्तर भारत के कई हिस्सों…

टोहेना के युवक की मौत के बाद फोर्टिस अस्पताल के बाहर परिजनों का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

हरियाणा 16 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के टोहेना निवासी 26 वर्षीय…