दैनिक खबरनामा उन्नति मार्च 2026 अमृतसर में वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में नाम आने के बाद पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अदालत ने उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले भी उन्हें इस मामले में रिमांड पर लिया गया था।जानकारी के अनुसार, 5 दिन की पिछली रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आज भुल्लर को दोबारा अमृतसर की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने इस दौरान जुटाए गए सबूत और पूछताछ से संबंधित जानकारी कोर्ट के सामने रखी, जिसके आधार पर अदालत ने 3 दिन का और रिमांड मंजूर किया।गौरतलब है कि वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा ने 21 मार्च को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने लालजीत भुल्लर, उनके पिता और उनके पीए के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।भुल्लर को अमृतसर पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब पुलिस की मदद से मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया था। अब रिमांड के दौरान पुलिस उनसे मामले के विभिन्न पहलुओं पर गहराई से पूछताछ करेगी।
बताया जा रहा है कि लालजीत भुल्लर पहले भी कई विवादों में घिर चुके हैं। लाल किला हिंसा, जातिवादी टिप्पणी और मंत्री बनने के बाद स्टंटबाजी जैसे मामलों को लेकर वह पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि हर बार वह सफाई या माफी के जरिए विवादों से निकलते रहे, लेकिन इस बार मामला एक अफसर की आत्महत्या से जुड़ा होने के कारण गंभीर माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नाबालिग बेटी ने प्रेमी संग रची साजिश, पिता का अपहरण कर हत्या; शव नहर में फेंका

दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 पंजाब के खरड़ से एक सनसनीखेज मामला…
Share to :

पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर सख्त कानून लागू, उम्रकैद और भारी जुर्माने का प्रावधान

दैनिक खबरनामा 19 अप्रैल 2026 पंजाब में धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों…
Share to :

एस.ए.एस. नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त वाहनों की नीलामी से 36.58 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त

पंजाब 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब जिला एस.ए.एस. नगर पुलिस ने…
Share to :

Punjab Police की बड़ी कार्रवाई मोहाली में हत्या का मामला 12 घंटे में सुलझाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

पंजाब 3 मार्च 2026 ( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली के फेज-1…
Share to :