दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 18 जून 2026. पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति (एस.सी.), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ.बी.सी.) और अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित युवाओं के लिए बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर (पी.ओ.) तथा एल.आई.सी./जी.आई.सी. असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर परीक्षा-2026 की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग देने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और समान अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में सफल करियर बना सकें।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिभाशाली युवा को आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपने सपनों से समझौता नहीं करना चाहिए। सरकार योग्य अभ्यर्थियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि यह कोचिंग अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज, फेज-3बी2, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में आयोजित की जाएगी। पंजाब के स्थायी निवासी तथा एस.सी., ओ.बी.सी. और अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित स्नातक अभ्यर्थी, जिनके परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं है, आवेदन करने के पात्र होंगे।

अभ्यर्थियों का चयन जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग और करेंट अफेयर्स विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा 3 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक मोहाली स्थित संस्थान में आयोजित होगी।

इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित 30 जून 2026 तक प्राचार्य, अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज, मोहाली के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन ई-मेल के माध्यम से ambedkarinstitute013@gmail.com पर भी भेजे जा सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि यह पहल शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पात्रता और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.welfare.punjab.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :