दैनिक ख़बरनामा 12 मई 2026 चंडीगढ़ मोहाली। पंजाब विजिलेंस मुख्यालय पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित रिश्वतखोरी मामले में छापेमारी की। सोमवार देर रात शुरू हुई कार्रवाई मंगलवार सुबह तक जारी रही। मामला ₹20 लाख की कथित रिश्वत डील से जुड़ा बताया जा रहा है।CBI टीम ने मोहाली स्थित पंजाब विजिलेंस ऑफिस में दबिश देकर एक सीनियर विजिलेंस अधिकारी के रीडर ओपी राणा को हिरासत में लिया। इसके अलावा मुक्तसर जिले के मलोट स्थित कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले राघव गोयल और विकास गोयल के ठिकानों पर भी रेड की गई। कार्रवाई के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CBI ने चंडीगढ़ के एक फाइव स्टार होटल में छापा मारा, जहां रीडर ओपी राणा और कथित बिचौलिया राघव गोयल के बीच डील चल रही थी। बताया जा रहा है कि राघव गोयल नकदी लेकर होटल पहुंचा था, जिसे टीम ने बरामद कर लिया।CBI अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार राघव गोयल मलोट का निवासी है और संबंधित विजिलेंस अधिकारी का करीबी बताया जा रहा है। उसे पंजाब सरकार की ओर से पुलिस सुरक्षा भी मिली हुई थी।फिलहाल CBI ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) के तहत ओपी राणा और राघव गोयल के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :