दैनिक ख़बरनामा 11 अप्रैल 2026 मोहाली (एसएएस नगर) पुलिस ने “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस (IPS) के दिशा-निर्देशों और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में यह कार्रवाई थाना बलोंगी की टीम ने की।पुलिस के अनुसार 30 मार्च 2026 को एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी रघवीर चौहान उर्फ बिहारी, निवासी शिव कॉलोनी बड़माजरा, के पास से 6.31 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वहीं दूसरे आरोपी गुरशरणजीत सिंह उर्फ रॉकी प्रधान, निवासी सेक्टर 42C चंडीगढ़, के पास से 7.46 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।मोहाली पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

24 अप्रैल को मोहाली में प्लेसमेंट कैंप, 10वीं से ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

दैनिक ख़बरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), 23 अप्रैल 2026पंजाब सरकार के…
Share to :

गुरदासपुर के स्कूल में सनसनी क्लासरूम में पढ़ा रही टीचर पर भांजे ने फेंका तेजाब, 2 मासूम भी झुलसे

दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव महिमदपुर…
Share to :

खरड़ में अवैध निर्माण का खेल: नगर समिति के पास ही फल-फूल रहा काला कारोबार, प्रशासन पर उठे सवाल

दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 पंजाब के खरड़ स्थित शिवजोत एन्क्लेव से…
Share to :

मोहाली में फर्जी इमिग्रेशन रैकेट का भंडाफोड़, खुद को होम सेक्रेटरी, विधायक और इंस्पेक्टर बताकर ठग रहे थे आरोपी

दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 मोहाली पुलिस ने सेक्टर-82 में चल रहे…
Share to :