दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 भरमौर–हड़सर–कुगती मार्ग पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एचआरटीसी की बस (HP-73-8780) पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, जिससे बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया।
स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी, लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया। इसके बाद सभी सवारियों को सुरक्षित बस से नीचे उतार लिया गया। बस में उस समय करीब 20 यात्री सवार थे।यात्रियों ने बताया कि वे रोजाना इसी बस से सफर करते हैं। बुधवार को भी वे सामान्य रूप से यात्रा कर रहे थे, तभी अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। चालक की तत्परता के कारण सभी यात्री बाल-बाल बच गए।बस से उतरने के बाद यात्रियों ने चालक का आभार जताया और कहा कि उसकी समझदारी से उनकी जान बच सकी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, घरेलू उपभोक्ताओं को 1.5 रुपये प्रति यूनिट तक राहत

पंजाब 6 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में बिजली उपभोक्ताओं के…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :

5 लाख की अनुदान राशि से सैदपुर स्कूल में नई रसोई और इंटरलॉक फर्श का उद्घाटन

पंजाब 1 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली गांव सैदपुर के…
Share to :

PGIMER Chandigarh में 20 अप्रैल से शुरू होगा एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर (ANC)

दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ PGIMER Chandigarh में मरीजों को बेहतर…
Share to :