दैनिक ख़बरनामा 11 मई 2026 चंडीगढ़ पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते राज्य में अगले चार दिनों तक तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार देर रात कई इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।हालांकि रविवार को पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा, जिसके चलते अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे रहा।राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान एसबीएस नगर में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री, लुधियाना का 35.6 डिग्री, पटियाला का 35.8 डिग्री और बठिंडा का 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान अमृतसर में 25.4 डिग्री, लुधियाना में 24.6 डिग्री और पटियाला में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने कहा है कि तेज हवाओं और बारिश के दौरान लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ के समीप स्क्रैप मार्केट में भीषण आग, पांच दुकानें प्रभावित; दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा

दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़, 26 जून :  शुक्रवार दोपहर चंडीगढ़ के निकट…

समाज को बचाना है तो डॉक्टरों को बचाना होगा जस्टिस राजेश बिंदल का मेडिकोस लीगल एक्शन ग्रुप सम्मेलन में संदेश

चंडीगढ़, 22 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में मेडिकोस लीगल एक्शन ग्रुप (MLAG)…

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के लिए 10 मई को पेड हॉलिडे घोषित, वोटिंग वाले क्षेत्रों में रहेगा सवेतन अवकाश

दैनिक खबरनामा 8 मई 2026 चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने राज्य में होने…

भाजपा से बिगड़ा समीकरण, 2027 चुनाव से पहले शिअद नई रणनीति की तलाश में

चंडीगढ़ 20 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के…