पंजाब 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के जीरकपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोमवार को पुलिस ने पटियाला रोड पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 107 वाहन चालकों के चालान किए गए। अभियान दोपहर करीब तीन बजे तक जारी रहा और शाम तक कार्रवाई जारी रखने की योजना बनाई गई।ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी इंस्पेक्टर मनफूल सिंह के अनुसार, पटियाला रोड और उससे जुड़ी सर्विस रोड पर लंबे समय से अव्यवस्थित पार्किंग और नियमों की अनदेखी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सर्विस रोड और हाईवे किनारे गलत ढंग से खड़े वाहनों को हटाया गया। साथ ही गलत दिशा में वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेट दोपहिया चालक और बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बरती गई।पटियाला चौक से लेकर लोहगढ़ मोड़ तक सड़क किनारे अवैध पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे रोजाना हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। हाल ही में इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सोहाना में हेयर सैलून पर हमला, मारपीट और तोड़फोड़ पांच पर केस दर्ज

पंजाब 4 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली। थाना सोहाणा क्षेत्र…
Share to :

जिला रेड क्रॉस शाखा ने 18 जरूरतमंदों को 2.50 लाख रुपये के सहायक उपकरण किए वितरित

पंजाबी 20 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर…
Share to :

एस ए एस नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो नशीला पदार्थ बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

मोहाली 9 जनवरी (जगदीश कुमार)एस ए एस नगर नशे के खिलाफ चलाए…
Share to :

फेज-11 मंदिर के पास युवक की हत्या मामले में 2 नाबालिगों सहित 12 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब 19 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली पुलिस ने फेज-11 स्थित…
Share to :