दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में रविवार को आस्था का बड़ा सैलाब उमड़ा, जहां करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेककर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोल दिए गए थे। हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। मंदिर प्रशासन द्वारा दर्शन के लिए उचित व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्रद्धालुओं को जत्थों में मंदिर के भीतर भेजा गया। दोपहर तक दर्शन के लिए लगी लंबी कतार सेक्टर नंबर पांच तक पहुंच गई थी। इसके बावजूद व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही और श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक मां के दर्शन किए। कतार में लगे श्रद्धालुओं को क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया गया।मंदिर अधिकारी चतर सिंह रनौत ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं ने आराम से दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं द्वारा मंदिर परिसर के पास जल सेवा का आयोजन भी किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिली।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सिरमौर में बड़ा बस हादसा, 8 यात्रियों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

हिमाचल प्रदेश 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल के सिरमौर जिले में एक…
Share to :

हिमाचल प्रदेश सैलानियों की बर्फीले नए साल के लिए उमड़ी भीड़

शिमला 31 दिसंबर (दैनिक खबरनामा )नए साल के जश्न को खास बनाने…
Share to :

चंबा में वन विभाग की टीम पर पथराव अवैध लकड़ी जब्ती के दौरान हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर…
Share to :

द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल दौरा रद्द, खराब मौसम बना वजह

दैनिक खबनामा 29 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में लगातार खराब मौसम के…
Share to :