चंडीगढ़ 20 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के कांसल निवासी 25 वर्षीय पंकज का शव 14 फरवरी की शाम करीब चार बजे सुखना झील के पीछे स्थित गोल्फ क्लब के पास झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पास ही सड़क किनारे उसकी सीटी-100 बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। सूचना मिलते ही सेक्टर-26 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हालांकि, घटना को छह दिन बीत जाने के बाद भी परिवार को मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों का आरोप है कि पंकज 10 फरवरी से लापता था और गुमशुदगी की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।मृतक की मां का कहना है कि जब उनका बेटा 10 फरवरी से गायब था, तब किसी ने उसे ढूंढने की कोशिश नहीं की। अब पुलिस खुद परिवार को सीसीटीवी कैमरे खंगालने के लिए कह रही है। उनका आरोप है कि जांच अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी साझा नहीं की गई।पंकज के भाई पुनीत ने बताया कि 9 फरवरी को वह मोहाली के एक नशा मुक्ति केंद्र से 45 दिन बाद घर लौटा था। अगले दिन बाल कटवाने की बात कहकर निकला, लेकिन फिर वापस नहीं आया। परिवार का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में वह दो युवकों के साथ दिखाई दिया, जिनके मोबाइल फोन फिलहाल बंद हैं। जब पुलिस से फुटेज जांचने की मांग की गई तो बताया गया कि गोल्फ क्लब के कैमरे खराब हैं।सेक्टर-26 के एसएचओ के अनुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और यदि परिवार चाहे तो थाने आकर रिपोर्ट देख सकता है।फिलहाल सुखना झील के पीछे पसरा सन्नाटा एक परिवार के दर्द और सवालों को समेटे हुए है। परिजन निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पंकज की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026