हरियाणा 16 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के टोहेना निवासी 26 वर्षीय गुरसेव सिंह की आज सुबह चाकू लगने से हुई मौत के बाद उसके परिजनों ने मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। करीब 20 परिजन हरियाणा से यहां पहुंचे और अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।गुरसेव सिंह के पिता बलविंदर सिंह के नेतृत्व में परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने के बाद उनके बेटे के इलाज में करीब दो घंटे की देरी की गई। उन्होंने इस मामले में लापरवाही की जांच की मांग की।गुरसेव, जो वर्तमान में सेक्टर-66 में रह रहा था, 14 फरवरी को फेज-11 स्थित एक मंदिर के पास प्रवासी मजदूरों के बीच हुए झगड़े में हस्तक्षेप करने के दौरान चाकू से घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उसने दम तोड़ दिया।
सूत्रों के अनुसार, फेज-11 पुलिस ने फैदन गांव के पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मोहाली के एसएसपी हरमंदीप सिंह हंस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम फेज-6 सिविल अस्पताल में कराया जाएगा। यदि निजी अस्पताल की किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी एक दिन पहले मोहाली के इसी अस्पताल में भर्ती हुए थे। वे संगरूर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मंदिर में मत्था टेकने के बाद यहां लाए गए थे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिसार के स्कूल में छात्राओं को अपमानजनक सजा पर मानवाधिकार आयोग सख्त, मांगी विस्तृत रिपोर्ट

हरियाणा 19 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने हिसार…
Share to :

बैंक ऑफ इंडिया ने पंचकुला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में नई शाखा खोली

उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक…
Share to :

रावी-व्यास विवाद में बड़ा मोड़ 18 अप्रैल को झज्जर में ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करेगी हाई-लेवल कमेटी

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 हरियाणा के जल अधिकारों से जुड़े लंबे…
Share to :

गणतंत्र दिवस को लेकर पंचकूला पुलिस अलर्ट, शहर से इंटर स्टेट बॉर्डर तक कड़ी सुरक्षा, 300 पुलिसकर्मी तैनात

पंचकूला 24 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंचकूला में गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र…
Share to :