दैनिक खबरनामा । न्यू जर्सी, 6 जुलाई: फीफा वर्ल्ड कप-2026 के राउंड-16 में मिली हार के बाद ब्राजील के सुपरस्टार नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया। सोमवार को मेटलाइफ स्टेडियम में नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इसी मैच के बाद नेमार ने राष्ट्रीय टीम से संन्यास की घोषणा की।

इस निर्णायक मुकाबले में ब्राजील की तरफ से इकलौता गोल भी नेमार ने ही दागा। उन्होंने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम का खाता खोला, लेकिन इसके बावजूद ब्राजील एक गोल से पिछड़ गया और आगे नहीं बढ़ सकी। इस हार के बाद मैदान पर नेमार की आंखें नम थीं।

मैच खत्म होने के बाद उन्होंने कहा, “मैंने पूरी ताकत से कोशिश की। मेरा सफर इसी मेटलाइफ स्टेडियम से शुरू हुआ था और आज यहीं खत्म हो गया। अब सब समाप्त हो चुका है।”

नेमार ने ब्राजील के लिए डेब्यू भी इसी स्टेडियम में 9 अगस्त 2010 को अमेरिका के खिलाफ किया था। इस वर्ल्ड कप में पिंडली की चोट ने उन्हें परेशान किया। टूर्नामेंट के पांच मैचों में से वह केवल दो मैच ही खेल पाए। नॉर्वे के खिलाफ भी वह काफी देर तक बेंच पर बैठे रहे और बाद में मैदान पर आकर पेनल्टी पर गोल करने में कामयाब रहे।

16 साल का करियर, कई कीर्तिमान

नेमार ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में संन्यास ले रहे हैं। 16 साल के करियर में उन्होंने ब्राजील के लिए 130 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इन मैचों में उनके नाम 80 गोल और 59 असिस्ट दर्ज हैं।

उन्होंने ब्राजील के लिए चार बार वर्ल्ड कप और दो बार ओलंपिक में हिस्सा लिया। 2012 के ओलंपिक में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था, जबकि 2016 में टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

कई मौकों पर मुश्किल समय में उन्होंने अकेले दम पर ब्राजील को जीत दिलाई थी। अब वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद उन्होंने देश के लिए खेलना बंद करने का फैसला ले लिया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

धरती पर बढ़ सकता है गर्मी का कहर

दैनिक खबरनामा ब्यूरो| जिनेवा, 2 जून: वैश्विक मौसम प्रणाली में बड़े बदलाव…
Share to :

भारत-ओमान आर्थिक साझेदारी का नया अध्याय शुरू, सीईपीए लागू होते ही निर्यातकों के लिए खुले बड़े अवसर

दैनिक खबरनामा | नई दिल्ली, 1 जून : भारत और ओमान के बीच…
Share to :

ईरानी एलपीजी नेटवर्क पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, बांग्लादेश को आपूर्ति के आरोप में लगाए व्यापक प्रतिबंध

दैनिक खबरनामा। वाशिंगटन, 6 जून 2026: अमेरिका ने ईरान के एक कथित…
Share to :

होरमुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव, अमेरिकी सेना ने ईरानी रडार ठिकानों पर किया हमला

दैनिक खबरनामा ब्यूरो। दुबई/वाशिंगटन, 6 जून अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष…
Share to :