राजस्थान 15 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान रायसिंहनगर अनूपगढ़।ईएस मानकेश मीणा और लाइनमैन हरजीत सिंह गिल से जुड़े मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों का दूसरे दिन चल रहा धरना वार्ता के बाद समाप्त हो गया।अधिशासी अभियंता मनोज कुमार के साथ हुई वार्ता में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। वार्ता के दौरान यह निर्णय लिया गया कि ईएस मानकेश मीणा को तत्काल प्रभाव से बहाल कर रायसिंहनगर या श्रीविजयनगर में पदस्थापित किया जाएगा। वहीं, लाइनमैन हरजीत सिंह गिल को भी तत्काल प्रभाव से बहाल कर अनूपगढ़ में पदस्थापित किया जाएगा।धरने के दौरान रावला उपखंड, अनूपगढ़ उपखंड और छत्तरगढ़ उपखंड के कर्मचारियों ने समर्थन दिया। संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में कर्मचारियों ने इस मुद्दे को लेकर मोर्चा खोला था।समझौता होने के बाद राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

करौली पीएम श्री योजना के अंतर्गत मिलिट्री स्कूल धौलपुर का शैक्षिक भ्रमण

करौली 7 जनवरी(दैनिक खबरनामा) धौलपुर पीएम श्री योजना के अंतर्गत पीएम श्री…
Share to :

घने कोहरे ने रोकी रेल की रफ्तार लखनऊ से गुजरने वाली 45 से ज्यादा ट्रेनें लेट, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

लखनऊ 30 (जगदीश कुमार)उत्तर भारत में छाए घने कोहरे का सीधा असर…
Share to :

हरियाणा में ग्रुप-D कर्मचारियों को प्रमोशन देने की तैयारी, 27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र

दैनिक खबरनामा 22 अप्रैल 2026 गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की…
Share to :

मुरैना के प्रगतिशील किसान यशपाल कुशवाह की कहानी बनी मिसाल

मध्य प्रदेश 16 जनवरी(दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश मुरैना जहां चाह, वहां राह—इस…
Share to :