पंजाब 9 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब पुलिस द्वारा अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार-2.0 (गैंगस्टरों पर वार और युद्ध नशों विरुद्ध)” के तहत जिला एस.ए.एस. नगर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह अभियान पुलिस महानिदेशक, पंजाब के दिशा-निर्देशों पर तथा स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर श्री अरपित शुक्ला की निगरानी में चलाया गया।इस अभियान के अंतर्गत जिले भर में गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गज़ेटेड अधिकारियों और थाना प्रभारियों की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने कुल 102 स्थानों पर रेड की, जिनमें 68 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 15 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई। इसके अलावा 32 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया।इसी दौरान सेक्टर-88, मोहाली में करीब 200 पुलिस कर्मियों के साथ कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वहीं गांव मटौर (सेक्टर-70) क्षेत्र में 150 पुलिस कर्मियों द्वारा सरायों, होटलों, पीजी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले स्थानों की सघन जांच की गई।
कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में डीएसपी और एसपी स्तर के अधिकारियों की निगरानी में 6 फ्लैग मार्च निकाले गए। साथ ही शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक विशेष नाकाबंदी भी की जा रही है। ऑपरेशन के दौरान नशीले पदार्थों सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी भी की गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में कासो ऑपरेशन” से अपराधियों पर शिकंजा, स्पेशल डीजीपी राम सिंह और एसएसपी हरमंदीर सिंह हंस ने दी जानकारी

पंजाब 19 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में पुलिस द्वारा…
Share to :

ज़ीरकपुर में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मुहिम शुरू, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब 13 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा…
Share to :

राजपुरा-मोहाली नई रेल लाइन को मंजूरी, अंबाला जंक्शन से मिलेगी राहत

पंजाब 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब और चंडीगढ़ के बीच…
Share to :

लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार करती वारदात बहन ने बेटी संग मिलकर भाई के घर की चोरी, लाखों के गहने लेकर फरार

दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 लुधियाना के थाना मेहरबान क्षेत्र में रिश्तों…
Share to :